विश्व हृदय दिवश पर विशेष---
भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रहा हृदय रोगों का खतरा, छोटे लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें : विशेषज्ञ
एंकर:-- नागरिक अस्पताल पलवल में मंगलवार, 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. संजय शर्मा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।
चिकित्सकों ने कहा कि हृदय से संबंधित किसी भी छोटे से छोटे संकेत या परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को अपने नजदीकी हृदय रोग विशेषज्ञ अथवा नागरिक अस्पताल पहुंचकर हृदय की जांच करवानी चाहिए।
Palwal, Palwal | Sep 29, 2026