पलवल सीआईए की बड़ी कार्रवाई
पलवल में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में सीआईए पलवल ने चंद घंटों में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल यामहा मोटरसाइकिल भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को हरिनगर पुल के पास पुरानी रंजिश के चलते वसीम पर गोली चलाई गई थी। मामले में प्रदीप, प्रवीन और अमित उर्फ गुठली को गिरफ्तार किया गया है। अमित को पुलिस ने पलवल-नूंह रोड स्थित ऐरा ग्रुप के पास से पकड़ा।
पुलिस आरोपी अमित से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार व कारतूस की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है।
एसपी पलवल दीप्ति गर्ग ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#पलवल #पलवलपुलिस #CIA #सीआईएपलवल #अपराध #गोलीकांड #गिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #हरियाणापुलिस #आवाजकेसरी #AwaazKesari #PalwalNews
Palwal, Palwal | Sep 29, 2026