विजयराघवगढ़: हिंदू नववर्ष पर केमोर में माता रानी की भव्य स्थापना
हिंदू नववर्ष 2026 के प्रथम दिन केमोर नगर भक्ति और आस्था में डूबा नजर आया। वार्ड क्रमांक 02 के भाटिया मोहल्ला में नव युवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता रानी की भव्य स्थापना की गई। वेदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना पूर्ण होते ही “जय माता दी” के जयघोष गूंज उठे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 18 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा समाज में एकता