नानपारा: नानपारा में आरएसएस ने युवा खेल राष्ट्र कार्यक्रम का आयोजन किया, विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष कै उपलक्ष्य में नानपारा नगर में 'युवा खेल राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन सआदत इंटर कॉलेज नानपारा के मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर संघचालक गोपाल, नगर प्रचारक बलजीत और नगर कार्यवाह आनंद ने दीप जलाकर और भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाकर किया गया।