बागपत: रठौड़ा रोड पर तेंदुआ दिखने की सूचना, वीडियो वायरल
छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा रोड पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक राहगीर ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और आसपास के क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी गई है। लोगों से सावधानी बरतने और अकेले सड़क की ओर न जाने की अपील की जा रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ ही है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
UP Police
Baraut, Bagpat | Sep 11, 2026