कनाडा में पंजाबी सिंगर और अभिनेता एम्मी विर्क के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप !
एबॉट्सफोर्ड में 'यूनिटी टूर' कार्यक्रम खत्म होने के बाद एम्मी विर्क अपने काफिले के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान मैक्कलम रोड पर एक गहरे रंग की SUV से आए हमलावरों ने काफिले में शामिल लग्जरी गाड़ी पर करीब 7 राउंड गोलियां दाग दीं। लगातार हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गाड़ी बुलेटप्रूफ होने के कारण एम्मी विर्क और अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे संभावित लक्षित हमला मानकर हमलावरों की पहचान, इस्तेमाल किए गए वाहन और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा हो सकती है।
फिलहाल एम्मी विर्क या उनके साथ मौजूद किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने अभी तक किसी खास गैंग या व्यक्ति की संलिप्तता क
Baraut, Bagpat | Sep 9, 2026