खिरकिया: स्वतंत्रता दिवस पर छीपाबड़ पुलिस अलर्ट, आवास गृहों और रेलवे स्टेशन पर श्वान दल के साथ सघन जाँच
Khirkiya, Harda | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर छीपाबड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शशांक एवं अनुभागीय अधिकारी खिरकिया के निर्देशन में थाना प्रभारी छीपाबड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। पुलिस ने होटल और लॉज में ठहरे लोगों की जानकारी तथा रजिस्टर की जांच की।