मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली क्षेत्र के सरैया में चाकू बाजी के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्राधिकार का आया बयान
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के सरैया गांव में चाकू बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्राधिकार का बयान आया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर रिश्ते में चाचा और भतीजे के बीच धारदार हथियार के साथ विवाद हुआ था। मामले को संज्ञान में लेकर देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।