मिर्ज़ापुर: एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने चलाया अभियान, 26 व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई
जनपद में एसपी अभिनंदन के निर्देश पर अभियान चलाकर पुलिस ने 26 व्यक्तियों पर की शांति भंग की कार्रवाई की। सदर तहसील क्षेत्र के सभी थानों के अलावा अन्य थानों की पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई है।