मिर्ज़ापुर: मवैया गांव में घर के सामने खडंजा पर कूड़ा साफ करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 10 लोग हुए जख्मी
चिल्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव में घर के सामने खड़ंजा पर कूड़ा साफ करने को लेकर दो पक्षों में शनिवार को मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से 10 लोग जख्मी हो गए। प्रहलाद सोनकर और सुभाष सोनकर के बीच कूड़ा साफ करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों से लोग जुट गए और मारपीट होने लगी। मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।