मिर्ज़ापुर: सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल के सौरभ ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ज्वेलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता, जिले का बढ़ाया मान
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के सौरभ कुमार ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ज्वेलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। ऐसा कारनामक करके उन्होंने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। इसके अलावा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में अपना स्थान भी पक्का किया है। डायरेक्टर परितोष बजाज और प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवानी कौशिक ने उन्हें बधाई दी है।