हरिद्वार: पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर उत्पीड़न और हिंसा के विरोध में महिलाओं ने रौशनाबाद पहुंचकर ADM को सौंपा
पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं के प्रति पीड़न और हिंसा की घटनाएं हाल ही में तेजी से बढ़ी है जिसको लेकर देश भर में महिला संगठनों में आक्रोश की लहर है शनिवार शाम हरिद्वार में भी महिलाओं ने रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पहुंचकर ADM पीएल शाह को ज्ञापन सौंपा और केंद्रीय ग्राम मंत्रालय से मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।