नसिया जैन मंदिर की गुल्लक से चोरी, वारदात के चंद घंटों में कैलाश लॉज से आरोपी गिरफ्तार, धरपकड़ के बाद ले जाया गया कोतवाली थाना
दमोह। शहर के पलंदी चौराहा स्थित नसिया जैन मंदिर में रविवार शाम गुल्लक से रुपए चोरी होने की घटना सामने आई। मंदिर में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की और करीब 3 घंटे में उसे रविवार रात करीब 8 बजे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मंदिर की पाठशाला में रखी गुल्लक में से रुपए चोरी किए और मौके से फरार हो गया था। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान और उसके संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शहर के घंटाघर स्थित कैलाश लॉज में ठहरा हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान छतरपुर के विश्वनाथ कॉलोनी निवासी राकेश पिता मुलायम चंद जैन (55) के रूप में हुई है। आरो
Damoh, Damoh | Aug 31, 2026