सिरोही: आबूरोड: सफाई ठेकेदार ने सहायक आयुक्त पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वित्त विभाग से की शिकायत
Sirohi, Sirohi | Jun 15, 2026 आबूरोड। सफाई सेवा ठेकेदार मनोजकुमार सेंदर ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त हरचंदराम चौहान पर प्रताड़ना और पक्षपात का आरोप लगाते हुए वित्त विभाग को शिकायत भेजी है। ठेकेदार का कहना है कि दिसंबर 2025 में टैक्स, ब्याज और जुर्माना शून्य घोषित मामले में 27 मई 2026 को बिना नए तथ्य के बिना नोटिस भेजा है।