बहराइच: रमपुरवा चौकी के पास हुआ दर्दनाक हादसा, टेंट खोलते समय श्रमिक 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आकर झुलसा, इलाज जारी
बहराइच के हरदी इलाके के रमपुरवा चौकी के पास टेंट खोल रहे श्रमिक शराफत अली सीढ़ी से चढ़कर काम कर रहे थे। अचानक सिर 11 हजार लाइन से टच हो गया, करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। श्रमिक नीचे गिरा, करंट सिर से पैर तक चीरता हुआ निकला। चेहरा और शरीर का हिस्सा झुलस गया। आनन-फानन में बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। शराफत धरसवा निवासी है। इलाज जारी