निज़ामाबाद: निजामाबाद में गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से लगी आग, दीपावली की मूर्तियां और सामान जलकर राख
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत निजामाबाद स्थित ऊंचवा मोहल्ले में शनिवार दोपहर 2 बजे गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज होने से अचानक आग लग गई आग की चपेट में आने से दीपावली के त्योहार को लेकर तैयार की जा रही मूर्तियां, सांचे, पैकिंग सामग्री सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया घटना से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है