प्रतापगढ़: मान्धाता पुलिस ने अकारीपुर से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मान्धाता पुलिस ने अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय से जारी वारंट के मामले में वांछित अभियुक्त रामसुमेर उर्फ सुमेरे को गुरुवार शाम 4 बजे उसके घर ग्राम अकारीपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर धारा 323, 504, 506 व 435 के तहत केस दर्ज था। पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद सिंह यादव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।