प्रतापगढ़: रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया, एसपी ने सिपाही को निलंबित कर शुरू की विभागीय कार्रवाई
प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के दो मामलों पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है, जबकि एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पहला मामला कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी प्रदीप कुमार ने बिजहरा चौकी इंचार्ज विकास कुमार निषाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रदीप कुमार ने एसपी से शिका