बड़वानी जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 70 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आम जनता की सहूलियत के लिए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए हैं।
जनसुनवाई में बड़वानी नगर के वार्ड क्रमांक 22 के निवासियों ने राजेंद्र मार्ग पर मुख्य सड़क के दोनों तरफ खड़े होने वाले लोडिंग वाहनों को हटाने और उन्हें अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की, जिससे पोस्टमार्टम कक्ष और भवानी माता मंदिर मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। इस पर कलेक्टर ने सीएमओ बड़वानी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अलावा ग्राम बघाड़ी में मायनर नहर फूटने से कृषि भूमि का रास्ता बंद होने के मामले में एनवीडीए के कार्यपालन यंत्री और ग्राम बालझिरी के एक निवासी को पात्रता के ब