मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि उपज मंडी कसरावद में तीन दिवसीय विशाल जन कल्याण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर 12 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का औपचारिक शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसरावद सहित स्थानीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस शिविर में प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी और कर्मचारी स्टॉल लगाकर उपस्थित रहे, जहाँ ग्रामीणों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संयोजकों ने कसरावद क्षेत्र के नागरिकों से इस त्रि-दिवसीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की विशेष अपील की है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakN