आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में वीडियोग्राफी करने आए युवकों के साथ हुई डकैती की गंभीर वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीन विधि विवादित किशोरों को अभिरक्षा में लिया है।
पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया कीमती ड्रोन, सोनी व केनन कंपनी के कैमरे और वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल सहित कुल 3.40 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार वारदात का मुख्य षड्यंत्रकर्ता रिकॉर्डिंग और गायन से जुड़ा है, जिसने आधुनिक उपकरण हासिल करने के लिए कियोस्क सेंटर से एडवांस पैसे भेजकर पीड़ितों को सुनसान जगह पर बुलाया था। पुलिस टीम फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #MpPolice #C