टाटीझरिया: मुआवज़े की विसंगतियों को लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में रैयतों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
मुआवजे की विसंगतियों को लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में रैयतों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी। एनएच-522 के चौड़ीकरण हेतु किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा नहीं मिलने से टाटीझरिया, होलंग, दूधमटिया के स्थानीय रैयतों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में प्रभावित रैयतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।