फरसगांव: फरसगांव में मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई, धूमधाम से हुआ प्रतिमा विसर्जन, मांदरी नृत्य और डीजे की धुन पर झूमे भक्त
फरसगांव नगर के अस्पताल मैदान में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा उत्सव का समापन बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा सहित भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। और नगर के भीमातालाब में विसर्जन किया गया।