बारां: पीड़ित ने बहन को दस्तयाब करने और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया परिवाद
Baran, Baran | Apr 1, 2025 शिव कॉलोनी निवासी लोकेश पुत्र बाबूलाल ऐरवाल ने आरोपी पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में पीडित लोकेश ने बताया कि उसकी बहिन 16 मार्च को रात्रि 9 बजे के करीब घर पर बर्तन साफ कर रही थी। तब भी बंटी पुत्र केसरीलाल ऐरवाल निवासी गांधी कॉलोनी व एक अन्य व्यक्ति आया और पीडित की बहन के साथ छेडछाड करने लगा।