कानपुर: चमनगंज अग्निकांड मामले में भाजपा के सांसद रमेश अवस्थी ने कहा- पूरी भाजपा परिवार के साथ है
कानपुर से भाजपा के सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार 2 बजे चमनगंज अग्निकांड में हुई मौत पर परिवार वालों से मुलाकात कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं सांसद ने कहा की हम लोग ओर पूरी भाजपा परिवार से साथ हैं और मृतक के परिवार वालों को जो हमसे ओर सरकार व जिला प्रशासन से अपेक्षा है हम लोग उसे जरूर पूरा करेंगे।