कानपुर: यशोदा नगर हाईवे पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कई किलोमीटर लंबा जाम लगा
यशोदा नगर हाईवे के ऊपर सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि 1:00 बजे कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया दुर्घटना के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल नंबर जारी किया। इस दौरान सिंगल लेन से यातायात को चलवाया गया।