कानपुर: चकेरी क्षेत्र में दहेज के लिए ₹5 लाख न देने पर पति ने पत्नी पर पेशाब कर किया अपमानित, रिपोर्ट दर्ज
चकेरी क्षेत्र में एक महिला ने पति पर गम्भीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि,अतिरिक्त दहेज के लिए पांच लाख की मांग की जा रही थी न दे पाने के कारण ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और पति ने उसपर पेशाब कर उसे अपमानित किया है।पीड़िता ने चकेरी में FIR दर्ज की।इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने मंगलवार 11:00 बजे बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।