कानपुर: ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने कार्ल मार्क्स की 227वीं जयंती पर मुख्यमंत्री को न्यूनतम वेतन के लिए ज्ञापन सौंपा
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने कार्ल मार्क्स की 227वीं जयंती पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन श्रमायुक्त कार्यालय में दिया। उपश्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए एटक अध्यक्ष असित कुमार सिंह ने मंगलवार 1:00 बजे कहा कि सूबे की सरकार ने शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को नहीं मिल रहा है, जिससे शोषण हो रहा है।