फिरोज़ाबाद: गांव बाजिदपुर के ठार इलाके में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारपीट कर दांतों से काटा, खेत में पशु जाने के विरोध पर हुआ विवाद
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव बाजिदपुर इलाके में खेत में पशु जाने का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को मारपीट कर दांतों से काट लिया। इस हमले में दिनेश नामक शख्स घायल हो गया। पीड़ित ने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।