फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ पुलिस ने सैलई चौराहा की तरफ सड़क किनारे से एक किलो 15 ग्राम नाजायज चरस संग एक अभियुक्त दबोचा
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत नाजायज मादक पदार्थो की रोकथाम व तस्करी को लेकर एसएसपी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामगढ पुलिस ने सैलई चौराहा की तरफ सड़क किनारे से एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम तारिक पुत्र जमाल निवासी गली नंबर 30 नूर नगर कोहिनूर रोड थाना रामगढ बताया गया। उसके पास से एक किलो 15 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई।