गावां: गावां हाट बाजार का चापानल एक सप्ताह से खराब, लोग परेशान
Gawan, Giridih | May 12, 2026 गावां हाट बाजार स्थित एक मात्र चापानल इस गर्मी के मौसम में एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाट बाजार स्थित सुलभ शौचालय भी पानी के बिना एक सप्ताह से बंद है।