बक्सर: त्रिमुहानी घाट पर लोगों के जाने पर रोक, निषेधाज्ञा लागू, एसडीएम बोले- सोशल मीडिया पर गोवा बीच का नामकरण किया
Buxar, Buxar | May 12, 2026 नगर के त्रिमुहानी घाट पर लगातार हो रही डूबने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रहे हादसों के बाद घाट क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित करते हुए वहां आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। निरीक्षण के बाद बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई। एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर त्रिमुहानी घाट का विडिओ वायरल हो रहा था।