गौरिहार: सरबई में निकली तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किया सहभागिता
गुरुवार शाम करीब 4 बजे सरबई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यात्रा में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।