लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज वारदात: स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, सिरफिरे सिरफिरे युवक ने खुद को भी उड़ाया!
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के बीचों-बीच स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में क्लासरूम के भीतर बच्चों को पढ़ा रही एक महिला शिक्षिका पर एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तीन गोलियां लगने से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षिका की हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी युवक ने खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
क्लासरूम में पसरा सन्नाटा, मची चीख-पुकार:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और सीधे उस क्लासरूम की तरफ बढ़ा जहाँ शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थीं। वहां पहुँचते ही उसने पिस्तौल निकाल ली। शिक्षिका ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें दौड़ाकर गोलियां मार दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट और खून से लथपथ शिक्षिका को देखकर मासूम बच्चों और स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।
प्रेम-प्रसंग में विवाद बनी वारदात की वजह:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग और बातचीत बिगड़ना था।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल:
दिनदहाड़े स्कूल के अंदर हथियार लेकर सिरफिरे के दाखिल होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल स्कूल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
📲 ताजा और सटीक खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
💬 इस दुखद घटना पर अपनी राय कमेंट में दें और खबर को शेयर करें।
#LakhimpurKheri #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #LakhimpurIncident #SchoolSafety #HindiNews