BJP ने नूर दीन नूरानी पर जताया भरोसा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चंबा, 25 जून।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए नूर दीन नूरानी को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। हाल ही में बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए नूरानी को प्रदेश स्तर पर यह दायित्व मिलने से उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नूर दीन नूरानी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे अल्पसंख्यक समाज में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नियुक्ति पर नूर दीन नूरानी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
बाइट इंट्रो:
"हाल ही में बीडीसी सदस्य चुने गए नूर दीन नूरानी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर क्या कहा, सुनिए..."
📞 खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 70185-86290
Chamba, Chamba | Jun 25, 2026