बीकानेर जिले में सरकारी एवं निजी अस्पतालों हेतु खाद्य विभाग का विशेष अभियान
श्रीमान अविचल चतुर्वेदी, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, आयुक्तालय मुख्यालय द्वारा दिनांक 24/09/26 से 30/09/26 तक प्रदेश में सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा उनके आसपास संचालित समस्त कैंटीन, कैफेटेरिया, भोजनालय रेस्टोरेन्ट का सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डा0 पुखराज साध ने बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को श्री करनी ज्यूस सेंटर मेडिकल कॉलेज रॉड बीकानेर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें अवधिपार 10 लीटर कोल्ड ड्रिंक ओर एक बोतल कलर सड़े गले फल मौके पर नष्ट करवाया गया, भानु टी स्टाल , गणेश कचौरी वाला के निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, फूड हैंडलर की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट, वाटर रिपोर्ट कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, इनको सुधार हेतु मौके पर ही नोटिस जारी किए गए साथ ही दूसरी टीम के द�