बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,
बीडीओ संदिग्ध नकदी के साथ पकड़ा गया
बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहावट पंचायत समिति के विकास अधिकारी (बीडीओ) नारायण सुथार को संदिग्ध नकदी के साथ पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीडीओ के पास से आठ लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद होने की सूचना है। फिलहाल एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नारायण सुथार मूल रूप से बीकानेर के निवासी बताए जा रहे है और वर्तमान में लोहावट में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं। यह कार्रवाई एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में बीकानेर एसीबी की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसीबी अधिकारियों की ओर से बरामद राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है और उसके स्रोत की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद एसीब