लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ ACB की कार्रवाई जारी
कल 8 लाख 14 हजार रुपए से अधिक की नकदी के साथ पकड़े गए थे नारायण सुथार
अब ACB की सर्च कार्रवाई में घर से एक किलो सोने के बिस्किट बरामद
सर्च के दौरान सोने के बिस्किट के साथ कई आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले
कई रजिस्ट्रियां और अन्य दस्तावेज भी ACB की जांच के दायरे में
घर पर सर्च के बाद अब बरामद संपत्ति और दस्तावेजों की जांच में जुटी ACB
नकदी और सोने से जुड़े स्रोत की भी पड़ताल की जा रही
ASP आशीष कुमार और DYSP इंद्र कुमार सहित ACB टीम कर रही पूरे मामले की जांच
ACB की आगे की कार्रवाई जारी, जांच में अन्य तथ्य सामने आने की संभावना।
#bikaner #acb #police #gold #rajasthan #police #bikaner_update