सरदारशहर: भोलूसर निवासी 25 वर्षीय विवाहिता की जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी तबीयत, हायर सेंटर बीकानेर किया गया रेफर
जानकारी के अनुसार भोलूसर निवासी 25 वर्षीय मंजू शर्मा पत्नी कैलाश शर्मा की जहरीले पदार्थ के सेवन तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर बीकानेर रैफर कर दिया महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया इसकी जानकारी महिला के बयान लेने के बाद ही पता चल पाएगी।