सरदारशहर: गोपीनाथ जी के मंदिर में शहर के विद्वान पंडितों की बैठक, पंडितों ने शहरवासियों से 1 नवंबर को दीपावली मनाने की अपील की
सरदारशहर के गोपीनाथ जी के मंदिर में आज शहर के विद्वान पंडितों की एक बैठक आयोजन किया गया। शहर के विद्वान पंडित डॉक्टर बालकृष्ण कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। आपको बता दे की पंडित डॉक्टर बालकृष्ण कौशिक अयोध्या में हुए राममंदिर उद्घाटन के समय हनुमान यज्ञ के मुख्य यज्ञाचार्य थे।