सरदारशहर: बरलाजसर गांव के पास सड़क पर अचानक आए जानवर के कारण बाइक असंतुलित होकर फिसलने से तीन बाइक सवार घायल हुए
सरदारशहर के वार्ड 8 निवासी 20 वर्षीय लालसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत, 14 वर्षीय दिनेश पुत्र सीताराम जाट और वार्ड 5 निवासी 19 वर्षीय चंद्रप्रकाश पुत्र शिंभूदयाल गुर्जर बाइक पर सवार होकर सालासर जा रहे थे, इसी दौरान बरलाजसर गांव के पास सड़क पर अचानक गाय आने से गाय को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे तीनों घायल हो गए।