टीकमगढ़: 102 साल पुरानी गर्ल्स स्कूल बनेगी हेरिटेज सेंटर, ₹99 लाख से होगा जीर्णोद्धार
टीकमगढ़ के नजरबाग स्थित 102 साल पुरानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की ऐतिहासिक इमारत का 99 लाख रुपए से जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। राजा वीर सिंह द्वारा महिला शिक्षा के लिए बनवाई गई यह शहर की पहली गर्ल्स स्कूल बिल्डिंग है, जो वर्षों की उपेक्षा से जर्जर हो चुकी थी। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर इसे हेरिटेज लुक देने के निर्देश दिए।