मेरठ में दहेज में मांगी थार तो लड़की वालों ने थमाई खिलौना कार, तोड़ दिया रिश्ता; वीडियो वायरल
.
उत्तर प्रदेश के मेरठ से दहेज प्रथा को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने शादी में दहेज के रूप में महिंद्रा थार गाड़ी की मांग की थी। इस पर लड़की पक्ष ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए असली थार की जगह प्लास्टिक की खिलौना थार दूल्हे के पिता को थमा दी।
बताया जा रहा है कि मामला मेरठ के ज्ञानपुर और सोलाना गांव से जुड़ा है। लड़की पक्ष ने खिलौना थार देते हुए साफ कह दिया कि जब उन्हें इंसान नहीं, बल्कि गाड़ी चाहिए तो यही गाड़ी लेकर अपने घर जाएं। इसके साथ ही परिवार ने रिश्ता तोड़ने और सगाई रद्द करने का ऐलान कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, थार की मांग को लेकर लगाए गए आरोपों पर लड़के पक्ष का जवाब सामने नहीं आया है।
#Meerut #UttarPradesh #Dowry #ViralVideo #dowryfreeindia
Rohtak, Rohtak | Nov 29, 2026