जमुई: विभिन्न थानाध्यक्ष सहित 26 पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल, 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन स्थल पर योगदान का आदेश
Jamui, Jamui | Apr 3, 2026 जमुई के विभिन्न थाना में पदस्थापित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया है। जिसमें कई थानाध्यक्ष समेत 26 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार को दिन के 11 बजे तक कई पुलिस पदाधिकारियों ने योगदान दे दिया है।