चरखी दादरी व बौंद कलां में बीती रात को पुतलों का दहन किया किया। चरखी दादरी में बस स्टैंड के बैक साइड रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। जबकि बौंद कलां में दो स्थानों पर केवल रावण के पुतले जलाए गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम मौके पर तैनात रही।