हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने हर की पौड़ी क्षेत्र से 1 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 27 पव्वे व स्कूटी की बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज हर की पौड़ी क्षेत्र से 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी स्कूटी में रखकर देसी शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 27 पव्वे भी बरामद किए हैं, साथ ही आरोपी की स्कूटी भी जप्त कर ली गई है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया.