हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास दुकानों में चोरी की योजना बना रहे चार गिरफ्तार, सभी के पास अवैध कटर भी बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी के पास चोरी की योजना बनाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हरकीपौड़ी पुलिस चौकी की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सबके पास से चार अवैध कटर भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि चारों यहां दुकानों में चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अनुराग दिल्ली का जबकि ललित, गौरव और अर्जुन हरिद्वार के रहने वाले हैं।