#कण्डारा और नोसीन क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का जनसंपर्क अभियान
साबर सिंह जी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने कण्डारा और नोसीन क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा आगामी समय में कांग्रेस के समर्थन की अपील की।
भ्रमण के दौरान संजय सिंह कठैत, सुनील सिंह, अनिल सिंह, अर्जुन सिंह, डी.पी. डोभाल, बी.एस. गुसाईं, पृथ्वी सोमेश सिंह रावत, राकेश सिंह, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों से मुलाकात हुई।
ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसंपर्क अभियान को लगातार आगे बढ़ाते हुए पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
#Congress #ArunaKumar #जनसंपर्क #कण्डारा #नोसीन #पौड़ी #उत्तराखंड #कांग्रेस
Pauri, Garhwal | Sep 4, 2026