बिजली कर्मचारी अल्प बचत सहकारी समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा रविवार दोपहर 1 बजे सेपरेड मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक प्रदीप लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता की भावना से ही कर्मचारियों और समाज का आर्थिक उत्थान संभव है।