चकरनगर: सोनेपुरा गांव में विधायक निधि से सड़क निर्माण में घटिया ईंट लगाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
विधायक निधि से चकरनगर क्षेत्र के विंड़वाकला ग्राम पंचायत के सोनेपुरा गांव में 18 लाख रुपये की लागत से 150मी आरसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और काम रुकवा दिया।आज शुक्रवार दोपहर करीब 2बजे भारी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।